उत्तराखंड

अनिल बलूनी के रोड शो मे प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कोटद्वार विधायक और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत शामिल हुए। रोड शो में लोगों ने जगह- जगह उनका स्वागत किया

लोगों में भाजपा और मोदी के प्रति आस्था : बलूनी

बलूनी ने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है

लोगों में भाजपा और प्रधानमंत्री के प्रति आस्था है महिलाओं में दिखा उत्साह

अनिल बलूनी के रोड शो मे
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कोटद्वार विधायक और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत शामिल हुए। रोड शो में लोगों ने जगह- जगह उनका स्वागत किया

गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने सोमवार को कोटद्वार में रोड शो निकाला। रोड शो में खुली जिप्सी में उनके साथ राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कोटद्वार विधायक और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत शामिल हुए। रोड शो में लोगों ने जगह- जगह उनका स्वागत किया।

रोड शो के बाद झंडाचौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। क्योंकि लोगों में भाजपा और प्रधानमंत्री के प्रति आस्था है। महिलाओं में दिखा उत्साह

कोटद्वार। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के कोटद्वार पहुंचते ही महिलाएं स्वागत करने के लिए उत्साहित नजर आई। जगह-जगह भाजपा की टोपी पहने और हाथों में झंडे लिये महिलाएं मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वोट मांगती नजर आई।
बाइक रैली भी निकाली

प्रत्याशी अनिल बलूनी के स्वागत में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर अपनी ताकत का अहसास कराया। जगह-जगह नारेबाजी कर रही युवाओं की टीम के कारण पुलिस को यातायात डाइवर्ट करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button