उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को वार्षिक उत्सव की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को वार्षिक उत्सव की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून, 05 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल के वार्षिक खेल दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड की सलामी ली तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर स्थित न्यू स्कॉलर्स एकेडमी के 10वें वार्षिक उत्सव समारोह में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को वार्षिक उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गुरु-शिष्य की परंपरा धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। इस परंपरा को जीवंत बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक शिक्षा और चरित्र निर्माण की शिक्षा देना भी बेहद जरूरी है, ताकि वे एक अच्छे विद्यार्थी के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक भी बन सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में राज्यमंत्री कैलाश पंत, स्कूल के चेयरमैन पवन चौधरी, डायरेक्टर सागर चौधरी, प्रधानाचार्य संजय बिष्ट, उप प्रधानाचार्य शिप्रा बहल सहित शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button