उत्तराखंड

धामी सरकार का एक्शन जारी: देहरादून में एक और अवैध मजार ध्वस्त, अतिक्रमण पर प्रहार

धामी सरकार का एक्शन जारी: देहरादून में एक और अवैध मजार ध्वस्त, अतिक्रमण पर प्रहार

 

 

धामी सरकार का सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर बनाई गयी अवैध मजारों को हटाने और भूमि को कब्ज़ा मुक्त करने का अभियान जारी हैं। देहरादून जिला प्रशासन ने मार्ग मे बाधा उत्पन्न कर रही ऐसी ही एक और अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।

जिला प्रशासन ने पहले उक्त अवैध मजार के विषय मे दस्तावेजों की पड़ताल कर नोटिस भी जारी किया था।

जानकारी के मुताबिक नेहरू कॉलोनीे मे हिमगिरी पैलेस के पास उक्त अवैध सरचना थीं जिसके बारे मे स्थानीय लोगो ने शिकायत भी दर्ज करवाई थीं।

देहरादून की एसडीएम अपूर्वा सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की हैं।

धामी सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड मे अवैध मजारों को सरकारी भूमि से मुक्त करने का अभियान शुरू किया हुआ हैं और अभी तक 603 ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार कहते आये हैं कि देवभूमि की सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख़्ती से कार्यवाही की जाएगी और इस तरह के लैंड जिहाद, मजार जिहाद यहॉं पनपने नहीं दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button